Home Bihar अरवल में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत: दो विभिन्न जगह के हादसे में 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

अरवल में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत: दो विभिन्न जगह के हादसे में 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

0
अरवल में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत: दो विभिन्न जगह के हादसे में 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

अरवल30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा अस्पताल। - Dainik Bhaskar

घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा अस्पताल।

बुधवार की रात कुर्था थाना के गांगेया गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में ट्रैक्टर पर बनी पानी टंकी ले पर जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गई। घटना कुर्था थाना क्षेत्र क गांगेया गांव के पास हुई है।

मृतक की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुर्था थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

दूसरी घटना में सोन नहर पर भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बुंदेली बिगहा गांव के पास की है। सड़क के बीचों बीच लगे पेड़ से एक ऑटो टकरा गया जिसमें सवार 9 महिला, एक पुरुष और 3 छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घायलों को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल।

घायलों को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल।

इस घटना में 5 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद माले नेता शोएब आलम ने आपातकालीन सेवा की गाड़ी डायल 112 को सूचना दी और घायलों को उठाया और सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण सदर अस्पताल से 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

बिहार पुलिस की गाड़ी में घायल।

बिहार पुलिस की गाड़ी में घायल।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन की लापरवाही से आज 13 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रही है। कई बार जिला प्रशासन से सड़क के बीचों-बीच लगे 7 पेड़ों को कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम कान में तेल डाल कर सोई हुई है। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।

सभी ऑटो सवार औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के उलार धाम पर शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस घटना में कलावती देवी 55 वर्ष राजकली देवी 55 वर्ष रौशनी कुमारी 14 वर्ष हेमंत ठाकुर 60 वर्ष तेतरी देवी 35 वर्ष गीता देवी 30 वर्ष अनु कुमारी 25 वर्ष सत्यम कुमार 2 चुलबुल कुमारी, लालपरी देवी, शिवम कुमार, गुड्डी देवी ,सुनीता देवी, शामिल है। सभी घायलों का इलाज अरवल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एक अन्य दुर्घटना में भदासी के पास तिलक समारोह में अरवल से बाजीतपुर जा रहे थे। अशोक कुमार 50 वर्ष बुरी तरह घायल सदर अस्पताल में चल रहा है।

[ad_2]

Source link