Home Bihar औरंगाबाद में एक परिवार के 9 लोग घायल: 3 की हालत गंभीर, महिला के साथ छेड़खानी एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप

औरंगाबाद में एक परिवार के 9 लोग घायल: 3 की हालत गंभीर, महिला के साथ छेड़खानी एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप

0
औरंगाबाद में एक परिवार के 9 लोग घायल: 3 की हालत गंभीर, महिला के साथ छेड़खानी एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप

[ad_1]

औरंगाबाद37 मिनट पहले

औरंगाबाद रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के चेंव पंचायत अंतर्गत बीखनपुरा में दो पक्षों में जमीनी विवाद के हिंसक झड़प में महिला के साथ छेड़खानी करते हुए एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए हैं जिसमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राजेश पासवान, विनय पासवान, शीला देवी, राधा देवी, सुमित्रा देवी, सोशिता कुमारी, कुंदन कुमार, रंजन कुमार, धनंजय कुमार शामिल है।

घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया लेकिन तीन की हालत अत्यंत चिंताजनक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। घायल परिवार वालों ने गांव के ही चलेष पासवान, लालदेव पासवान, मोहन पासवान, पुना पासवान, राजेश पासवान, अकलेश पासवान, लोटन पासवान, भोकरण पासवान, प्रियंका देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, सुषमा कुमारी सम्फुला देवी और छह से सात अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजेश पासवान एक कट्ठा जमीन गांव के ही संजय कुमार सिंह से खरीदा है और उसी जमीन के बगल में मेरा घर भी बना हुआ है लेकिन इनलोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है और उस जगह पर दबंगई दिखाते हुए रास्ते को बार-बार बंद कर देता है। उसी को लेकर करीब एक वर्ष से झगड़ा चलता आ रहा है। उसी में आज घर के महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हुए लाठी-डंडे सावल, खंती से पहले से ही कुछ लोगों को बुलाकर जानलेवा हमला एवं मारपीट की। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link