![औरंगाबाद में खिड़की तोड़कर चोरी: कारोबारी के घर से पांच लाख कैश और 20 लाख के जेवरात ले भागे चोर औरंगाबाद में खिड़की तोड़कर चोरी: कारोबारी के घर से पांच लाख कैश और 20 लाख के जेवरात ले भागे चोर](https://biharhour.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/15/067d021f-9f3b-4da4-8716-2ea2a346b29a_1681531012146.jpg)
[ad_1]
औरंगाबाद9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
जिले के नगर थाना इलाके के बाइपास समीप प्रजापति नगर के वार्ड चार में कारोबारी दीपक कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर 5 लाख नगदी समेत 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। घटना शुक्रवार रात की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एसबी शरण ने बताया कि चोरी की घटना घटी है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर में सो रहा था परिवार
शुक्रवार की रात परिवार खाना खाकर सो गया। इस बीच चोर घर की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और अलमीरा तोड़कर उसमें से 5 लाख नगद व लगभग 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब मोहल्ले के लोग जगे तो देखा की खिड़की टूटी हुई है और खाली अटैची बाहर पड़ी है। जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने व्यवसायी दीपक कुमार को दी। सूचना मिलते ही परिजन खिड़की के पास गए तो नजारा देखकर चौंक गए।
[ad_2]
Source link