औरंगाबाद25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस वैन को धक्का देते जवान
औरंगाबाद में गश्ती पर निकलने से पहले ही पुलिस वैन ने जवाब दे दिया। कई प्रयास के बाद भी चालू नहीं हो पाया। इसके बाद जवानों ने धक्का देकर पुलिस वैन को चालू किया। इसका वीडियो सामने आया है। मामला दाउदनगर थाना से जुड़ा है।
शुक्रवार की दोपहर में दाउदनगर थाना के जवान गश्ती पर निकल रहे थे, लेकिन जब चालक वाहन बोलेरो वैन को चालू करने लगा तो चालू नहीं हुआ। इसके बाद थाने में मौजूद जवानों ने बोलेरो वैन को धक्का दिया। इसके बाद वाहन चालू हुआ। जवान गश्ती के लिए निकले। पुलिस सूत्रों की माने तो बोलेरो वैन की सेल्फ खराब हो गई थी। इसके कारण चालू नहीं हो रहा था।
धक्का वैन से अपराधियों को कैसे पकड़ पाएगी पुलिस
जवानों द्वारा धक्का देकर पुलिस वैन को चालू करने के वीडियो ने पुलिस पर कई सवाल खड़ा कर दिया है। जो वाहन स्टार्ट नहीं हो सकता है? उससे जवान अपराधियों को कैसे पकड़ पाएंगे? अगर अपराधियों का पीछा करते वक्त वाहन बंद हो जाती है तो फिर जवान करेंगे? ये तमाम सवाल खड़ा हो रहा है।
सरकार की दावा हो रही खोखला साबित
बिहार सरकार बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की बात करती है। जवानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन थाना में मौजूद वाहन को धक्का देकर जवानों को चालू करना पड़ता है। जो बिहार सरकार के बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की दावा को खोखला साबित करती है।