Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
- घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के पास की है
गया में ट्रक-बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के पास की है। सड़क पार कर रहे किशोर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिला समेत तीन लोग सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार कोठबारा गांव निवासी नरेश कुमार अपने बाइक पर दो महिलाओं को लेकर नौडीहा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक किशोर सड़क पार कर रहा था। किशोर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और बाइक में टक्कर मार दी।
घटना के बाद नौडीहा गांव के लोग आक्रोशित हो गए और गया-पटना हाइवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं। अगर सड़क पर स्पीड ब्रेकर रहता तो शायद यह हादसा नहीं होता। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द यहां स्पीड ब्रेकर लगवाए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के कोठबारा गांव निवासी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। घायलों में नरेश कुमार, सरिता देवी और एक किशोर शामिल हैं।