Home Bihar गया में आज नहीं हुआ कास्ट सेंसस शुरू: कर्मियों में बांटी गई गणना की सामग्रियां, दो दिन बाद शुरू हो सकता कार्य

गया में आज नहीं हुआ कास्ट सेंसस शुरू: कर्मियों में बांटी गई गणना की सामग्रियां, दो दिन बाद शुरू हो सकता कार्य

0
गया में आज नहीं हुआ कास्ट सेंसस शुरू: कर्मियों में बांटी गई गणना की सामग्रियां, दो दिन बाद शुरू हो सकता कार्य

[ad_1]

गयाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गणना की तैयारी।

गया में आज कास्ट सेंसस नहीं शुरू किया गया है। फिलहाल गणना कार्य से जुड़े आवश्यक सामग्रियों को ही कर्मियों के बीच बांटा गया है। सामग्रियां पूरे जिले में आज ही बांटी जानी हैं। ऐसे में इसका शुभारंभ आज से नहीं किया गया। सोमवार को गणना शुरू होने की बात कही जा रही है।

लगभग दोपहर 1 बजे के बाद गणना के कार्य से जुड़ी सामग्रियों का वितरण किया गया। दैनिक भास्कर की टीम ने नक्सल प्रभावित इलाका इमामगंज, डुमरिया मानपुर में संपर्क किया। इसके बाद खिजरसराय में जातीय गणना शुरू किए जाने की हकीकत जानने की कोशिश की। हर जगह से यही जवाब मिला कि आज तो सामग्रियां ही बांटी जाएंगी। इसके बाद ही जनगणना कार्य करने के लिए कर्मी फील्ड में निकलेंगे।

कुछ कर्मियों ने कैमरे के सामने और नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भरी दोपहर के बीच सामग्रियां बांटी जाएंगी। इसके बाद इस धूप में गांवों और शहरों के वार्ड में घूमना कठिन है। यह काम अब सोमवार की सुबह से ही शुरू होगा। मानपुर के बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आज सामग्रियां बांटी जानी है। इसके बाद कर्मी जातीय गणना का काम शुरू करेंगे। कुछ ऐसे ही जवाब इमामगंज और डुंमरिया के अधिकारियों ने दिए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link