गोपालगंज में वृद्ध महिला का मर्डर: नहर किनारे मकई फसल काटने गई थी, अपराधियों ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

0
84


गोपालगंज23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़।

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता वृति टोला में एक वृद्ध महिला की हत्या गर्दन काट कर दी गई। मृत महिला सोनिया देवी गांव के चंद्रदेव सिंह की पत्नी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।

बाला हाता वृति टोला के रहने वाले चंद्रदेव सिंह की 65 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नहर के किनारे खेत में मकई काटने गई थी। इस बीच कुछ अपराधियों ने उसे पकड़ लिया ओर धारदार हथियार से गर्दन को काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में परिजनों उसे हथुआ अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इधर, मौत की खबर लगते ही बालाहाता उसके घर कोहराम मच गया। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थानेदार अब्दुल मजीद ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link