Home Bihar चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव: गोली लगने से एक युवक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव: गोली लगने से एक युवक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव: गोली लगने से एक युवक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

[ad_1]

शेखपुरा32 मिनट पहले

शेखपुरा में गुरुवार की देर शाम जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के सिझौरी गांव में चुनावी रंजिश में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी की घटना घटी । इस गोलीबारी की घटना में एक 23 वर्षीय युवक दुलारचंद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया है।

ग्रामीणों की सहायता से जख्मी का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल युवक गांव के शंभू यादव का पुत्र बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार और एएसआई शंभू पासवान के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। जबकि गांव में तनाव व्याप्त है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दिन में चेवाड़ा बाजार में पहले दोनो पक्षों के बीच पुराने पंचायत चुनाव के चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हुई। बाद में विवाद गांव भी पहुंच गया और इसमें दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई। पथराव हुआ फिर गोलीबारी होने लगी। घटना के दौरान दस चक्र गोलियां चलाने के सूचना मिली है।

पुलिस ने बताया कि मुखिया पद के चुनाव के दौरान से ही गांव के कारू यादव और मनोज यादव वर्तमान मुखिया के पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। गोली युवक की बांह में लगी है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link