मधुबनी32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य।
- 2024 में होने वालेे लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा
रविवार को स्थानीय जनता दल यू कार्यालय में युवा जनता दल यू के जिला अध्यक्ष संतोष साह के अध्यक्षता में 2022-2025 सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी युवा जद (यू) संगठन प्रभारी डाॅ. जोहा सिद्दीकी ने कहा कि किसी भी संगठन का रीढ़ युवा ही होता है। आज जो देश में विषम परिस्थिति है भाजपा सरकार में महंगाई बेतहाशा हो गई है यहां तक कि कागज-कलम, नमक-तेल, दाल-चावल पर भी टैक्स लगा दिया गया है। यह एक साजिश है खासकर भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्गों के लोग पढ़ लिखकर विकास के मुख्यधारा से जुड़े। सीएम ने मोदी सरकार के खिलाफ बिगूल फूंक दिया है।
सभी युवा साथी एकजुट होकर संगठित होकर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। सभा को संबोधित करते हुए युवा जदयू के जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा मैं सभी साथियों से निवेदन करना चाहता हूं कि अपने-अपने प्रखंड पंचायत में पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन के सदस्यता अभियान नियमित रूप से चला कर संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं के लिए युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल विकास योजना आदि विभिन्न तरह के योजना चलाकर युवाओं को लाभान्वित कर रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा मुन्ना, प्रमोद कुमार प्रभाकर, भरत चौधरी, विपिन गांधी, शिव चंद्र झा, मंगनू सिंह,अमरेश जायसवाल, सुमनजन कुमार राजू, अमरेश जायसवाल, नवीन चौधरी, रविंद्र चौधरी प्रभात रंजन आदि मौजूद थे।