जमुईएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जमुई जिले के छोटे से गांव के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली निशु सिंह ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और कामयाबी अपने नाम हासिल की है। निशु ने लद्दाख के कांग यास्ते चोटी की 20,500 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर देश और राज्य का नाम रौशन किया है।
15 जुलाई को शुरू की थी चढ़ाई
निशु सिंह ने कांग यास्ते की चोटी पर 15 जुलाई को चढ़ाई शुरू की और 21 को इसे फतह कर यहां भारतीय ध्वज लहराया। निशु सिंह ने एक बार फिर जमुई जिले का नाम रोशन किया है। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी एवं गाइड पर्वतारोही नूर मोहम्मद के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही निशु सिंह लगातार पर्वत की ऊंची चोटी पर तिरंगा झंडा फहराकर देश को गौरवांवित कर रही है।
पिता सीआरपीएफ से रिटायर्ड
26 वर्षीय निशु सिंह जमुई जिले के बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव की रहने वाली है।उनके पिता विपिन कुमार सिंह सीआरपीएफ में जवान रह चुके हैं।वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। इससे पहलेपर्वतारोही निशु लेह लद्दाख की 5000 हजार कांग चोटी पर तिरंगा फहराकर देश के साथ जमुई रोशन किया है।
तीन साल से कई चोटियों पर तिरंगा लहरा कर अपने जिला, अपने देपर्वतारोही निशु सिंह ने हाल ही में नारकंडा हिमाचल प्रदेश हटु पीक पर 11,152 फीट, लाहौल स्पीति हिमांचल प्रदेश एएमसी कोर्स के दौरान कुंजुम पास 15,059 फीट, उत्तरकाशी उत्तराखंड के डांडा डिकेडी 16,000 फीट, स्पीति वैली हिमांचल प्रदेश के माउंट कनामो 19,556 फीट की चोटी पर तिरंगा लहरा कर अपने जिले ओर देश को गौरवान्वित कर रही है।