गयाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गया में शनिवार शाम बालू के ढेर बैठे युवकों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला कद्दावर नेता का रिश्तेदार शाम को अपने एक दोस्त के घर से पकड़ा गया। गोलीबारी की घटना में जावेद कुरैशी नाम का 25 वर्षीय जख्मी हो गया था। उसे दो गोलियां लगी थीं। संतोष सिंह के ऊपर बीते दो वर्षों में चार संगीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके थे। लेकिन उसे पुलिस नहीं पकड़ पा रही थी।
गौरतलब है कि शनिवार की शाम को कुछेक साथियों के साथ पहड़तल्ली के निकट एक बालू के ढेर पर बैठा हुआ था। इसी बीच संतोष सिंह बाइक से अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और बालू के ढेर पर बैठे युवकों के ऊपर नाराजगी जतायी। इस बात को लेकर संतोष और बालू के ढेर पर बैठे युवकों के बीच बहस हो गई और संतोष ने ताबड़तोड़ उन युवकों के ऊपर गोलियां चला दी। इससे जावेद कुरैशी को दो गोलियां लग गई थीं। उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है। इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बालू का ढेर अवैध रूप से संतोष सिंह द्वारा एकत्रित किया हुआ है। इसीलिए संतोष नाराजगी जता रहा था।
इस घटना के बाद से मुफस्सिल पुलिस सक्रिय हो गई थी और उसने अपने मुखबिर को सक्रिय कर दिया था। पुलिस का कहना है कि मुखबिर ने सूचना दी कि संतोष सिंह मानपुर के सुमित सिंह के यहां छिपा है। इस पर पुलिस ने सुमित सिंह के घर छापेमारी कर संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।