दो के विवाद में तीसरे की जान पर आफत: बेगूसराय में आपसी झगड़े में चली गोली रास्ते से जा रहे 14 साल के बच्चे को लगी, हालत गंभीर

0
121


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बेगूसरायएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घायल हर्ष को अस्पताल ले जाते परिजन।

  • नगर थानाध्यक्ष ने बताया – गोली लड़के के बाएं सीने में लगी

बेगूसराय में नए साल का आगाज होते ही अपराधियों का तांडव शुरू हो गया। नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित बीएम हॉस्पिटल रोड के गली के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 निवासी अरुण मिश्रा का 14 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार है।

दो के विवाद में लग गई गोली

मिली जानकारी के अनुसार हर्ष कुमार अपने एक साथी के साथ बीएम हॉस्पिटल रोड की गली से जा रहा था। उसी वक़्त वहां कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग किसी बात पर आपस में ही एकदूसरे से लड़ रहे थे। इसी विवाद में उनमें से एक ने दूसरे पर गोली चला दी। यह गोली रास्ते से जा रहे हर्ष कुमार को लग गई। गोली लगते ही हर्ष जमीन पर गिर पड़ा। उधर गोली लगते ही झगड़ा देख रहे लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हर्ष को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हर्ष की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस को नहीं मिला सबूत

घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि गोली लड़के के बाएं तरफ सीने में लगी है। उसकी स्थिति गम्भीर है लेकिन परिजन भी कुछ नही बता रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना तो हुई है लेकिन घटनास्थल पर न तो कोई कुछ बोल रहा है और न ही खून के कोई दाग दिख रहे हैं। अब इलाजरत हर्ष के होश में आने के बाद ही पूरा मामला खुलेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।



Source link