Home Bihar पटना के होटल में सुसाइड की कोशिश: सुपौल से आए प्रेमी जोड़े ने दोपहर में लिया कमरा और देर शाम को दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काटा; दोनों की हालत गंभीर

पटना के होटल में सुसाइड की कोशिश: सुपौल से आए प्रेमी जोड़े ने दोपहर में लिया कमरा और देर शाम को दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काटा; दोनों की हालत गंभीर

0
पटना के होटल में सुसाइड की कोशिश: सुपौल से आए प्रेमी जोड़े ने दोपहर में लिया कमरा और देर शाम को दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काटा; दोनों की हालत गंभीर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Suicide Attempt At Patna Hotel; The Loving Couple Who Came From Supaul Took The Room In The Afternoon And In The Late Evening Both Cut Their Throats With A Blade

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
होटल के कमरे में छानबीन करती पुलिस। - Dainik Bhaskar

होटल के कमरे में छानबीन करती पुलिस।

पटना के होटल में एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड की कोशिश की है। दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काट लिया है। दोनों की हालत गंभीर है और PMCH में इलाज चल रहा है। यह घटना पटना के पाटलिपुत्रा थाना के तहत कुर्जी इलाके की है। जहां पर राज रेस्टोरेंट और होटल है। सुसाइड की कोशिश करने वाले लड़के का नाम अजय कुमार है। जबकि, लड़की का नाम चंचल कुमारी है। दोनों की उम्र 23 साल है। ये दोनों ही सुपौल जिले के बरेल के रहने वाले हैं।

राजधानी के राज रेस्टोरेंट में शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब दोनों पहुंचे थे। वहां पर एक कमरा लिया। दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे। शाम 6 बजे के बाद अचानक से दोनों ने ब्लेड लेकर अपने गले को काट लिया। दोनों कमरे के अंदर ही बंद थे। उसी बीच होटल का स्टाफ वहां कुछ सामान पहुंचाने गया था। काफी देर तक उसने बाहर से आवाज लगाई। जब अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने अपने सीनियर को खबर की। फिर दूसरी चाभी से गेट को खोला गया। उस वक्त अंदर का नजारा भयानक था। लड़का और लड़की खून से लथपथ थे।

तब मामले की जानकारी पाटलिपुत्रा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पुलिस टीम होटल पहुंच गई। उस वक्त तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। जल्दी से दोनों को इलाज के लिए कुर्जी फैमिली हॉस्पिटल भेजा गया। मगर, स्थिति बेहद खराब होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दोनों को कुछ देर बाद ही वहां से PMCH भेज दिया गया।

थानेदार के अनुसार लड़का और लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? इस बात का पता नहीं चल सका है। बयान देने के लायक उनकी स्थिति नहीं थी। दोनों के परिवार वालों से कांटैक्ट करने की कोशिश की जा रही है। कमरे से कुछ सामान मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link