पटना30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाटलिपुत्रा थाना इलाके में आता है एलसीटी घाट।
पटना के LCT घाट इलाके में फायरिंग हुई है। बैक टू बैक 4 राउंड गोली चलाई गई है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। लेकिन, गोली चलाने में शामिल 5 लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में जरूर ले लिया है। साथ ही उस हथियार को भी जब्त कर लिया है, जिससे गोली चलाई गई थी।
22 कट्ठा जमीन का मामला
गोली चलाने का यह मामला पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है। गोलीबारी के पीछे की वजह गंगा नदी के दियारा इलाके की 22 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद है। इस जमीन को लेकर पाटलिपुत्रा के गोसाईं टोला के सुमन का अपना दवा है। जबकि, इसी जमीन पर मनेर थाना के तहत हल्दी छपरा के रहने वाले अजित राय भी अपना कब्जा करना चाहता है।
थाने में होनी थी मिटिंग
जमीन पर अपने कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे वक्त से विवाद चला आ रहा है। थानेदार एसके शाही के अनुसार बीते शनिवार को ही जमीन विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों की मीटिंग थाना में होनी थी। सुमन और उसके पक्ष के लोग आए भी थे। लेकिन, अजित राय नहीं आया था। सोमवार को सीधे वो जमीन पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।
6 गोली भी जब्त
विवाद के बढ़ने के बाद ही दोपहर 1:15 से 130 के बीच गोलीबारी की घटना हुई। अजित राय अपने लोगों के साथ दोनाली बंदूक लेकर पहुंचा था। बंदूक लाइसेंसी और इसी से गोली चलाई गई थी। पुलिस ने अजित समेत उसके पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंसी बंदूक और इसकी 6 गोली भी जब्त कर ली गई है। इनके खिलाफ FIR दर्ज होगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।