Home Bihar पटना में नाबालिग से रेप: शादी की बात कह महिला के साथ रहा 3 महीने, अकेली मिली बेटी तो की दरिंदगी

पटना में नाबालिग से रेप: शादी की बात कह महिला के साथ रहा 3 महीने, अकेली मिली बेटी तो की दरिंदगी

0
पटना में नाबालिग से रेप: शादी की बात कह महिला के साथ रहा 3 महीने, अकेली मिली बेटी तो की दरिंदगी

[ad_1]

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के दानापुर इलाके में पहले मां फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर तीन महीने तक रेप करता रहा फिर जब नाबालिग बेटी अकेली मिली तो उसके साथ भी दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण मोहन दुबे (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी भी घर में ही रहता था

आरोपी कृष्ण मोहन दुबे बेतिया जिले का रहने वाला है। झारखंड की एक महिला के साथ दानापुर में किराए के कमरे में रहता था। वह मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी घर में ही रहता था। पिछले 3 महीने से शादी का वादा कर उसके साथ रेप कर रहा था। मंगलवार को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेले थी। इस दौरान कृष्ण मोहन ने जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया। घर आने पर उसकी बेटी ने सारी बातें बताई।

दानापुर थाने में केस दर्ज

बेटी के साथ दुष्कर्म सुनते ही पीड़िता की मां सहम गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह दानापुर थाने पहुंची और कृष्ण मोहन दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी का पूर्व से पीड़िता की मां के साथ संबंध रहा है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link