Home Bihar परिजनों की आस में बच्चे: बक्सर के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में भटक रहे हैं 2 मासूम, परिजनों की है तलाश, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

परिजनों की आस में बच्चे: बक्सर के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में भटक रहे हैं 2 मासूम, परिजनों की है तलाश, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

0
परिजनों की आस में बच्चे: बक्सर के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में भटक रहे हैं 2 मासूम, परिजनों की है तलाश, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Two Missing Children Found In Buxar Someshvar Sthan, People Informed To Police

बेतिया7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भटक रहे हैं दोनों बच्चे। - Dainik Bhaskar

भटक रहे हैं दोनों बच्चे।

बक्सर शहर के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में दो मासूम इन दिनों भटक रहे हैं। बच्चों की उम्र करीब 4 साल है। बच्ची का नाम काजल है तो बच्चे का नाम शिवम। बता रहे हैं। दोनों पिता का नाम सरोज और माता का नाम आरती बता रहे हैं। दोनों बच्चों के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा घाट के समीप मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हो सकता है किसी परिवार से दोनों बच्चे बिछड़ गए हों। स्थानीय निवासी विकास चौधरी ने इन्हें अपने यहां रखा है। उन्होंने मीडिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। दोनों बच्चों को विकास चौधरी घर में ही भोजन करा रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही दोनों बच्चों के परिजनों को खोज लेना चाहिए। जिससे वे अपने माता-पिता के पास जा सकें।

इनका क्या है कहना

उधर, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष को भी सूचित किया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि वह भी अपने स्तर से बच्चों के अभिभावकों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। जिन्हें भी इन बच्चों के अभिभावकों के बारे में कोई भी जानकारी मिले। वह नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link