Home Bihar फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव: सुपौल में घटना के बाद मौके से पति फरार, 200 रुपए के लिए दंपती में हुआ था विवाद

फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव: सुपौल में घटना के बाद मौके से पति फरार, 200 रुपए के लिए दंपती में हुआ था विवाद

0
फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव: सुपौल में घटना के बाद मौके से पति फरार, 200 रुपए के लिए दंपती में हुआ था विवाद

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Supaul
  • Husband Absconded From The Spot After The Incident In Supaul, There Was A Dispute Between The Couple For 200 Rupees

सुपौल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुपौल सदर थाना क्षेत्र हरदी पश्चिम वार्ड 11 में बुधवार की सुबह फंदे से झुलती एक गर्भवती महिला का शव उसके कमरे से बरामद हुई। वहीं, घटना की रात मृतका का पति मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान हरदी पश्चिमी वार्ड 11 निवासी आलोक कुमार सादा की पत्नी सुनिता देवी के रूप में की गई है।

सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतका की मां ने बताया उनकी पुत्री का ससुराल भी घर के बगल में ही है। गर्भावस्था में होने के कारण उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से मायके में ही रह रही थी। उसका पति रविवार को पंजाब से लौटा था। लौटने बाद आलोक अपनी पत्नी के खाते में रखा दो हजार रुपए निकालकर खर्च कर दिया। इस पर दोनों में विवाद भी हुआ था।

मंगलवार को फिर वह अपनी पत्नी से 200 रुपए की मांग कर रहा था। इसको लेकर दंपती में लड़ाई भी हुई। दोनों में हो रहे विवाद को देखते हुए मैंने आलोक को 200 रुपए दे दिए। देर रात दोनों खाना खाकर सोने चले गए। बुधवार की सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मेरी बहु द्वारा गेट खटखटाया गया तो आलोक ने गेट खोल कर कहा कि सुनीता ने फांसी लगा ली। पूछने पर उसके पति ने बताया कि मेरी जब नींद खुली तो देखा कि सुनीता का शव फंदे से लटक रहा है। उसने कब और कैसे फांसी लगाई, इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद मौका देख वो भाग निकला।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link