- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Sasaram
- Construction Of First Fish Feed Mill Of Bihar Started Mill Is Being Built In Bikramganj Of Rohtas, 100 Tonnes Of Fish Feed Will Be Ready Every Day
सासाराम (रोहतास)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- बिहार के साथ झारखंड, यूपी और अन्य राज्यों को होगा मछली दाना का सप्लाई
रोहतास के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत फिश फीड मिल का निर्माण कार्य सोमवार को भूमि पूजन के साथ आरंभ हो गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 20.21 के तहत बिहार सरकार के मत्स्य विभाग के द्वारा इसे स्वीकृति मिल गई है। फिश फीड मिल में प्रतिदिन सौ टन दाना तैयार होगा। बिहार के यह इकलौता 5 टन की मशीन लग रहा है। बिहार के साथ साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में यहां से मछली दाना सप्लाई किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो फिश फीड मिल प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। जिसमें एक रोहतास के बिक्रमगंज में स्वीकृति है, जबकि दूसरा बेगूसराय जिले में मत्स्य विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई है।
6 करोड़ 50 लाख रुपए का है प्रोजेक्ट
फिश फीड मिल को बनाने का 6 करोड़ 50 लाख का प्रोजेक्ट है। जिसमें महिला किसानों को विभाग ने 60 फीसदी सब्सिडी दे रहा है। लेकिन यह 60 फीसदी सब्सिडी महिला किसानों को देना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहन के रूप में मत्स्य विभाग द्वारा यह सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। बिक्रमगंज की संजू और दिनारा के एक किसान द्वारा आवेदन किए गए थे, जिसमें महिला किसान संजू कुमारी को विभाग से स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि संजू पूर्व से भी मत्स्य पालन से जुड़ी रही हैं। बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत कराकाट प्रखंड स्थित इटवा बाल पर दर्जन भर तालाब में मत्स्य पालन कर रही हैं।