बीवी ने कहा- ससुराल नहीं जाऊंगी… तो दे दी जान: जिस बीवी को बदसूरत कह पीटता था, 6 महीने पहले भगा दिया था; उसके इनकार पर ससुराल में ही जहर खाया

0
97


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शेखपुराएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बच्चों के साथ बदहवाश अवस्था में बबीता।

  • शेखोपुरसराय थाना अंतर्गत छेमा गांव का है मामला
  • शराब पीता था पति, संपत्ति का आधा से ज्यादा हिस्सा बेच चुका था

शेखपुरा के शेखोपुरसराय में एक पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मामला छेमा गांव का है। मृतक पति बीवी को बदसूरत कहकर पीटता था और 6 महीने पहले उसे अपने घर से भगा भी चुका था। मृतक की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह के पुत्र दीपक सिंह के रूप में हुई है। इधर, आत्महत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पत्नी बबीता और उसके 2 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बदसूरत कह पत्नी को पीटता था दीपक
दीपक अपनी पत्नी बबीता को बदसूरत कहकर मारता-पीटता भी था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वालों के साथ मिलकर पति भी बबीता को प्रताड़ित किया करता था। दो बेटों के हो जाने के बाद भी दीपक का वही ढंग रहा। ससुर सिद्धेश्वर सिंह, भैंसुर संतोष सिंह और दीपक दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। इसी बात से तंग आकर 6 महीने पहले बबीता अपने मायके चली आई थी।
नशे में धुत्त रहता था दीपक
पत्नी बबीता ने बताया कि उसके पति दीपक हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहते थे। जब वह इस बात का विरोध करती थी तो वह गाली-गलौज और मारपीट करता था। ससुर ने चारों भाई संतोष कुमार सिंह, रामबाबू, कृष्ण सिंह एवं दीपक सिंह के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया गया था, लेकिन शराब पीने के चक्कर में दीपक ने अपनी संपत्ति का आधा से ज्यादा से हिस्सा बेच दिया था। इसी के कारण उसने बबीता के सारे जेवरात बेच दिए थे।
6 महीने पहले मायके आई थी
रोज-रोज की खिटपिट से तंग आकर बबीता अपने मायके छेमा आ गई थी। उसके दोनों बेटे भी साथ ही थे। सोमवार को दीपक अपनी पत्नी से मिलने अपने ससुराल गया था। वहां उसने अपनी पत्नी को माता-पिता से लड़ाई की बात बताई। इसके बाद उसने अपने साथ बबीता को चलने को कहा। बबीता जब नहीं मानी तो उसने सामने ही जहर खा लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link