![बेकाबू ट्रक मिठाई की दुकान में घुसा: उपचालक सहित 2 घायल, दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बचे बेकाबू ट्रक मिठाई की दुकान में घुसा: उपचालक सहित 2 घायल, दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बचे](https://biharhour.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/bac14e0e-bb0e-4398-a743-967c28216373_1683804523112.jpg)
[ad_1]
शेखपुराएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![दुकान में घुसे ट्रक की फोटो। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/bac14e0e-bb0e-4398-a743-967c28216373_1683804523112.jpg)
दुकान में घुसे ट्रक की फोटो।
शेखपुरा के नगर क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के पास सन्नी स्वीट्स नामक एक मिठाई दुकान में बेकाबू ट्रक घुस गया। घटना में मिठाई दुकान का एक कर्मी 24 वर्षीय मुन्ना कुमार घायल हो गया। ट्रक का उपचालक भी घायल हो गया। वही ट्रक का चालक और एक अन्य कर्मी कूद कर निकल भागने में सफल हो गए। घटना के बाद घायल उप चालक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। बाद में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।
उपचालक की पहचान भोजपुर जिला के निवासी 20 वर्षीय गणेश यादव के रूप में की गई। पीड़ित दुकानदार डब्लू कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट ने भी वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया और घायल ट्रक के उपचालक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।पुलिस घटना की जांच में जुट गई। साथ ही दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जिसका निबंधन संख्या BR01GC1310 है, उसे जब्त कर लिया गया है। गिट्टी से लदा ट्रक चांदी पहाड़ से लेकर गिरिहिंडा की तरफ जा रहा था। घटना में मिठाई दुकान का सारा फर्नीचर ,बर्तन ,मिठाई ,चूल्हा ,पंखा , कर्कट आदि क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गया। घटना के दौरान दुकानदार सहित अन्य ग्राहक भाग्यशाली रहे अन्यथा इस घटना में कई लोगो की जान जा सकती थी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/fc20ad60-3d7c-4cb5-9d6a-b26af4c66e61_1683804552700.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/2a6bdb60-3e5d-49c2-8f9e-62f9f89489e8_1683804538189.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/cc1ae81c-f26a-4907-b0db-d1016bd3e870_1683804514213.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/f5e99cde-2059-4b6a-831d-93c42d76d0eb_1683804500688.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/11/fe644a2b-da74-46a5-9ad3-49cb1b74ea47_1683804485408.jpg)
[ad_2]
Source link