Home Bihar बेगूसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन: UP के लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ विरोध, यूपी के सीएम आदित्यनाथ का फूंका गया पुतला, BJP के खिलाफ नारेबाजी

बेगूसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन: UP के लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ विरोध, यूपी के सीएम आदित्यनाथ का फूंका गया पुतला, BJP के खिलाफ नारेबाजी

0
बेगूसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन: UP के लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ विरोध, यूपी के सीएम आदित्यनाथ का फूंका गया पुतला, BJP के खिलाफ नारेबाजी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Lakhimpur Kheri Violence; UP CM Yogi Adityanath Effigy Burn By Bihar Congress Unit In Begusarai Today

बेगूसरायएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता।

बेगूसराय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। साथ ही विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। साथ ही बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लखीमपुर में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों की कुचलकर की गई नृशंस हत्या और किसानों के आंसू पोछने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अनर्गल तरीके से की गई गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित जिले के कांग्रेसियों ने कैंटीन चौक पर विरोध प्रदर्शन के साथ यूपी के मुख्यमंत्री किसानों का हत्यारा योगी का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि देश की सरकार ने लोकतंत्र को गिरवी रखकर तानासाही रवैये से सरकार चला रही है।

सरकार ने किसान बिल लाकर किसानों के हित को कुचल कर फिर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारा। सरकार अगर सोचती है कि ऐसी करतूतों से वो किसानों और नागरिक अधिकारों का दमन कर सत्ता चला लेगी तो ये उन्हें नही भूलनी चाहिए कि कांग्रेस व पार्टी है, जिसने सत्याग्रह से अंग्रेजों को खदेड़ा है।

कांग्रेस ने किसानों की मौत की न्यायिक जांच, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की। साथ ही प्रियंका गांधी की अविलंब रिहाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। कार्यकर्म में बिनोद महतो, कुशमेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link