![बेगूसराय में हादसा, युवक की मौत: दोस्त के साथ तेज रफ्तार बाइक से लौट रहा था, गाड़ी ने रौंदा; दोस्त की हालत गंभीर बेगूसराय में हादसा, युवक की मौत: दोस्त के साथ तेज रफ्तार बाइक से लौट रहा था, गाड़ी ने रौंदा; दोस्त की हालत गंभीर](https://biharhour.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/30/image-2021-10-30t122109557_1635576737.jpg)
[ad_1]
बेगूसराय32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/30/image-2021-10-30t122109557_1635576737.jpg)
अस्पताल में लगी लोगों की भीड़।
बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशबारा रमौली के समीप की है। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी हाईवे पर हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक युवक की पहचान नाव कोठी के थाना क्षेत्र के पहसारा वभनगाम के रहने वाले रामबदन पासवान के 25 वर्षीय पुत्र श्रीराम पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि श्रीराम पासवान अपने दोस्त को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बहन को विक्रमपुर से बीती रात छोड़ कर अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने महेशबारा रमोली के पास जोरदार टक्कर मार दिया। इससे श्रीराम पासवान की मौत हो गई, जबकि दोस्त टिक्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे।
[ad_2]
Source link