भागलपुर के बरारी वाटर वर्क में निर्माण मजदूरों का धरना: दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर था आक्रोश, मंगलवार तक पेमेंट का मिला आश्वासन

0
58
भागलपुर के बरारी वाटर वर्क में निर्माण मजदूरों का धरना: दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर था आक्रोश, मंगलवार तक पेमेंट का मिला आश्वासन



भागलपुर15 मिनट पहले

भागलपुर जिले के बरारी वाटर वर्क में काम कर रहे निर्माण मजदूरों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरना दे दिया। साथ ही मजदूरों में प्रोजेक्ट मैनेजर गोपाल साह पर नौकरी से निकलने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। करीब 50 से ज्यादा मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया। धरने पर बैठ प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कंपनी के मालिक ने खुद फोन पर मजदूरों से बात कर मंगलवार तक वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मजदूरों ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।

मजदूर बस्की सिंह ने बताया कि हमलोग गरीब आदमी है। हमारे मेहनत मजदूरी पर परिवार का पेट चलता है। लेकिन जब समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो हमारे परिवार में सब भूखे रह जायेंगे। हमलोग को दो महीना से वेतन नहीं मिला है। जिसके लिए हमलोग ये हड़ताल कर रहे है। हमलोग का मांग है कि हमारी वेतन जल्द से जल्द हमे दी जाए। साथ ही यहां के प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोकल लोगो को काम से निकालने की धमकी दी थी। इसीलिए हमलोग ये हड़ताल कर रहे है। लेकिन हमारे कंपनी के मालिक ने हमे आश्वासन दिया कि मंगलवार तक हमारी वेतन हमे मिल जायेगी। तो हमलोग ने हड़तार निरस्त कर दिया है। लेकिन मंगलवार तक वेतन नहीं मिला तो बुधवार से फिर हड़ताल करेंगे।

वही प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि हर महीने इनको सही समय पर वेतन मिल जाता है। लेकिन इस महीने थोड़ी दिक्कत हो गई थी। इनलोगो को मंगलवार तक इनके पैसे मिल जायेंगे। बाकी इनमे से किसी को काम पर नहीं निकला जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link