मधुबनी में चुनावी रंजिश में आधा दर्जन घायल: मुखिया ने जताई हत्या की आशंका, गांव में तनावपूर्ण माहौल

0
65
मधुबनी में चुनावी रंजिश में आधा दर्जन घायल: मुखिया ने जताई हत्या की आशंका, गांव में तनावपूर्ण माहौल


मधुबनी22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव में जांच करती पुलिस।

मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के भरिया बिशनपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प तथा मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भरिया बिशनपुर गांव में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने फरसा और लोहे के रड से हमला कर एक पक्ष के राकेश कुमार तथा कौशल कुमार को घायल कर दिया था।

इस मामले को लेकर शनिवार को राजनगर थाना में भरिया बिशनपुर निवासी राकेश कुमार के द्वारा कांड अंकित कराया गया। आज फिर वही घटना दोबारा दोहराया गया। एक बार फिर गांव का इलाका झड़प के बाद रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जख्मियों को स्थानीय सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार कर सभी को सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बताते दें कि मुखिया चुनाव में जीत हासिल करने वाले अनिरुद्ध प्रसाद यादव और हारने वाले रामानंद प्रसाद सिंह के बीच लगातार चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। उसी बीच इन दोनों के बीच झड़प शुरू हुई। मुखिया अनिरुद्ध प्रसाद यादव की मानें तो चुनाव हारने के बाद से लगातार रामानंद प्रसाद सिंह के द्वारा धमकी मिलता था। आज भी हमला किया गया है।

अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने SP डॉ सत्यप्रकाश से जानमाल की सुरक्षा के लिए गार्ड उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। तनाव को देखते हुए SP के निर्देश पर गांव में पुलिस गश्त कर रही है। साथ ही छानबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link