पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
राजद की चाह है कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र मे बढ़ाई जाए। यह कहा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने। वे राजद कार्यालय में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि समाज के सभी वर्ग तबके को राजद से जोड़ें, उन्हें राजद का सदस्य बनाएं। कोई भी क्षेत्र हो वहां पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाने से वे पीछे नहीं रही हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र मे महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं और सफलता हासिल कर रही हैं। तेजस्वी यादव ने कई वीरांगनाओं के नाम गिनाए और उनके प्रेरणा लेनी की जरूरत बतायी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदनानंद ने की। इस अवसर पर राजद की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कांति सिंह को उनके जन्म दिन पर बधाई दी गई। समारोह मे केक काट कर उनके जन्म दिन को मनाया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चांदी की मुकुट पहनायी। राजद के वरिष्ठ नेता तनवीर हसन, श्याम रजक, बृषण पटेल, शक्ति यादव, सुरेश पासवान, उर्मिल ठाकुर, शिवचंद्र राम, आजाद गांधी, प्रियंका भारती, प्रेमा चौधरी, एजाज अहमद, चितरंजन गगन आदि आयोजन में खास तौर से उपस्थित रहे।