पटना34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना पटना के बिक्रम इलाके की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर महिला और दोनों बच्चों के शवों को कुएं से निकाला गया। महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में सामने आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।
जानकारी मिलते ही कुएं के पास गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग शव को पहचानने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद भी खबर लिखे जाने तक मां एवं दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है।
गांव के लोगों ने बताया कि रविवार की दोपहर 27 साल की एक महिला आसपुर धर्मकांटे के पास कुएं पर पहुंची। उसके साथ करीब डेढ़ साल और तीन साल के बच्चे भी थे। बच्चों को नल से पानी पिलाने के बाद उसने पहले छोटे बेटे को कुएं में डाला दिया, उसके बाद 3 साल के बच्चे को को कुएं में डाला और फिर खुद भी कूद गई।
बिक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली आसपुर गांव के नजदीक एक कुएं में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव को कुएं से निकाल लिया गया है। पुलिस महिला एवं उनके दोनों बच्चों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।