Home Bihar मुंगेर में फंदे से लटकी मिली किशोर की लाश: रात में घर से बाहर निकला था किशोर, सुबह घर के ही एक गोदाम में मिली लाश; प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

मुंगेर में फंदे से लटकी मिली किशोर की लाश: रात में घर से बाहर निकला था किशोर, सुबह घर के ही एक गोदाम में मिली लाश; प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

0
मुंगेर में फंदे से लटकी मिली किशोर की लाश: रात में घर से बाहर निकला था किशोर, सुबह घर के ही एक गोदाम में मिली लाश; प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

[ad_1]

धरहरा/ मुंगेर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

मुंगेर में एक किशोर की फंदे से लटकी लाश मिली है। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। किशोर शुक्रवार रात को घर में भोजन करने के बाद कहीं निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसके घर के ही गोदाम में छत के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश दिखी तो परिजन दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग का कहना है कि गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण किशोर ने आत्महत्या की।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक की पहचान इटवा गांव निवाासी पंकज साव के पुत्र अर्पित राज (17) के रूप में हुई है।

पंकज साव ने बताया कि अर्पित शुक्रवार देर रात भोजन के बाद घर से कहीं बाहर निकल गया। अन्य दिनों की तरह मेरे पुत्र ने खाना पीना खाया और सोने चला गया। सुबह छह बजे जब मैं टेंट हाउस का काम कर वापस घर लौटा तो पत्नी ने बताया कि अर्पित घर में नहीं है। काफी खोजबीन की तो सुबह करीब 8 बजे गोदाम में उसकी लाश मिली। लाश छत के फंदे से लट रही थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मौत के कारणों की जांच करे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link