Home Bihar मुखिया पद पर पति-पत्नी और भाई मैदान में उतरे: गया के श्रीरामपुर पंचायत से एक ही परिवार के 3 लोग मुखिया पद पर लड़ेंगे चुनाव

मुखिया पद पर पति-पत्नी और भाई मैदान में उतरे: गया के श्रीरामपुर पंचायत से एक ही परिवार के 3 लोग मुखिया पद पर लड़ेंगे चुनाव

0
मुखिया पद पर पति-पत्नी और भाई मैदान में उतरे: गया के श्रीरामपुर पंचायत से एक ही परिवार के 3 लोग मुखिया पद पर लड़ेंगे चुनाव

[ad_1]

गयाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

गया के शेरघाटी प्रखंड के श्रीरामपुर पंचायत के मुखिया की कुर्सी के लिए पति-पत्नी और भाई चुनावी दंगल में खम ठोक रहे हैं। लोगों को पति-पत्नी की बात तो समझ में आ रही है पर भाई का चुनाव मैदान में उतरना समझ के परे हो गया है। एक ही परिवार के तीन निकट और उसमें भी अहम सदस्यों के चुनाव मैदान में कूदने से चुनाव रोचक हो गया है। शेरघाटी प्रखंड में तीन नवंबर को मतदान होना है। श्रीरामपुर आठ हजार आबादी वाली पंचायत है। यहां 16 प्रत्याशी मुखिया पद के लिए दम ठोके हैं। सभी सोलह प्रत्याशियों की नजर पंचायत के 6300 मतदाताओं पर बनी है।

पिछले चुनाव में बीटी बिगहा के संजय सिंह मुखिया बने थे। इस बार भी संजय सिंह चुनाव मैदान में हैं लेकिन उन्हें उनके घर से ही बड़ी चुनौती मिल रही है। उनके सगे भाई मनीष कुमार सिंह ने ही बड़ी चुनौती दे दी है। वहीं दूसरी ओर मुखिया संजय सिंह की पत्नी रंजू देवी भी मुखिया पद के लिए चुनाव में उतरीं हैं। चुनाव अधिकारियों ने इन तीनों प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। हालांकि, क्षेत्र के लोग रंजू देवी के खड़ा होने की बात को एक चाल बता रहे हैं।

400 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पंचायत चुनावों में मतदाताओं को डराने-धमकाने व निर्वाचन की प्रक्रिया में बाधा डालने की आशंका को देखते हुए शेरघाटी में पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ 107 के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की है। एसडीएम की अदालत से चिह्नित शरारती लोगों के विरुद्ध नोटिस भेजे जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link