Home Bihar मुखिया पर तानी पिस्टल, FIR दर्ज: सीवान में घात लगाकर बैठे थे 2 अपराधी; तिलक समारोह से लौट रहे मुखिया पर तान दी पिस्टल, पिस्टल छीन मुखिया ने बचाई जान

मुखिया पर तानी पिस्टल, FIR दर्ज: सीवान में घात लगाकर बैठे थे 2 अपराधी; तिलक समारोह से लौट रहे मुखिया पर तान दी पिस्टल, पिस्टल छीन मुखिया ने बचाई जान

0
मुखिया पर तानी पिस्टल, FIR दर्ज: सीवान में घात लगाकर बैठे थे 2 अपराधी; तिलक समारोह से लौट रहे मुखिया पर तान दी पिस्टल, पिस्टल छीन मुखिया ने बचाई जान

[ad_1]

सीवान28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अपराधियों ने तानी थी मुखिया पर यही पिस्टल। - Dainik Bhaskar

अपराधियों ने तानी थी मुखिया पर यही पिस्टल।

सीवान में तिलक समारोह से लौट रहे GB नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के मुखिया पर दो अपराधियों ने पिस्टल तान दी। यादव मोड़ के पास अपराधी बाइक से पहुंच घात लगाए बैठे थे। जैसे ही लालगढ़ पंचायत के मुखिया रामचंद्र प्रसाद यादव मोड़ पर पहुंचे, अपराधियों ने कनपटी पर पिस्टल तान दी। मौका पा रामचंद्र प्रसाद यादव ने अपराधियों के हाथ से छपट्टा मार पिस्टल छीन ली और शोर मचाना शुरू कर दिया। मुखिया को हल्ला मचाते देख अपराधी बाइक से फरार हो गए। मुखिया ने तरवारा थाना में FIR दर्ज करवाई है। आवेदन में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें एक कुख्यात अपराधी सोनू गिरी है।

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़।

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़।

पिस्टल छीन मुखिया ने बचाई अपनी जान

हरिहरपुर लालगढ़ के मुखिया रामचंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बीते सोमवार देर रात पंचायत के डीलर संदीप मांझी के घर आयोजित एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। तभी यादव मोड़ के पास पहले से घात लगाए 2 अपराधियों ने रोक कर उनके ऊपर पिस्टल तान दी। मौका देखकर मैंने पिस्टल छीनकर शोर मचाना शुरू कर दिया तो दोनों अपराधी बाइक से भाग निकले।

हाल ही में जेल से छूटा है कुख्यात अपराधी सोनू

मुखिया ने अपने आवेदन में पंचायत के ही परमा गिरी का बेटा कुख्यात अपराधी सोनू गिरी को नामजद आरोपी बनाया हैं, जबकि उसका साथी अज्ञात है। मुख्य आरोपी कुख्यात सोनू गिरी कई आपराधिक मामले मे संलिप्त रहा है जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। वहीं, घटना के बाद ASI सुधाकर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link