मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगा प्रथम उपचार केंद्र: नवरात्रि में आने वाले यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने लगाया स्टॉल, 3 शिफ्ट में 2 स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे मौजूद; मिलेंगी मुफ्त दवाएं

0
184


मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगा प्रथम उपचार केंद्र का स्टॉल।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रथम उपचार केंद्र का स्टॉल लगाया गया है। केंद्र पर बीमार यात्रियों की इलाज के लिए 3 शिफ्ट में दो स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री को जरूरत पड़ने पर जंक्शन पर ही उपचार कर दिया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीजों को दवाएं भी दी जाएगी। नवरात्रि में यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने प्रथम उपचार केंद्र की व्यवस्था की है।

तीन दिनों के लिए लगाया गया स्टॉल
जंक्शन पर बने प्रथम उपचार केंद्र पर के जरिए ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही यहां मुफ्त दवांए भी दी जाएगी। जिससे यात्रियों को ट्रेन में किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। तीन दिनों के लिए जंक्शन पर यह केंद्र लगाया गया है। उक्त केंद्र पर यात्रियों के अलावा, रेल कर्मी भी दवा ले सकते है।

बीमार यात्रियों को होगी काफी सुविधा
स्टॉल पर कार्यरत कर्मी मो.कौसर ने बताया कि रेलवे की ओर से निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही स्टॉल को लगा दिया जाएगा। स्टॉल पर दो स्वास्थ्य कर्मियों को रहेंगे जो 3 शिफ्ट में काम करेंगे। स्वास्थय कर्मियों द्वारा यात्रियों का मुफ्त प्राथमिक उपचार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दवा, इंजेक्शन भी दिया जाएगा। इस केंद्र पर बच्चों के लिए भी दवा रखी गई है। ताकि, आपातकाल में उनका प्रथम उपचार हो सके।

खबरें और भी हैं…



Source link