मुजफ्फरपुर में पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध अवस्था मे मौत: नदी में उपलाता मिला शव, काफी मशक्कत के बाद निकली लाश

0
88
मुजफ्फरपुर में पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध अवस्था मे मौत: नदी में उपलाता मिला शव, काफी मशक्कत के बाद निकली लाश


मुजफ्फरपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध अवस्था मे मौत।

मुज़फ़्फ़रपुर में पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। उनका शव जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा नदी में बरामद की गई। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना सरैया पुलिस को दिया।

इधर, सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगो ने मृतक का शव नाव के सहारे किसी तरह नदी से बाहर निकाला। इधर, मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही शव की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की बखरा निवासी संजीव राय है। वह प्रखंड कार्यालय के समीप पेट्रोल पंप पर फिलिंग का काम करते थे।

पुलिस छानबीन में पता चला कि वे आज डयूटी पर नहीं आये थे। जानकारी के अनुसार रेवा नदी में एक शव को देखा गया था। शव के मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई थी। शव निकालने के बाद लोगो ने आशंका जताया था कि मृतक आसपास की होगा। लेकिन, शव निकलने के बाद उसकी पहचान की गई। मृतक के शरीर पर लाल रंग का एक शर्ट व एक पैंट था। इधर, सरैया पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंची है। छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। ताकि परिजनों का बयान दर्ज किया जा सके। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link