मुजफ्फरपुर में ASI को सेवा से किया गया बर्खास्त: 10 हजार घूस लेते चढ़ा था निगरानी ले हत्थे, IG गणेश कुमार ने की कार्रवाई

0
47


मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी ASI केके सिंह। (फाइल फोटो)

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाने में तैनात जमादार (ASI) केके सिंह को IG गणेश कुमार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उसे रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर 2017 में जेल भेजा था। उस समय वह मीनापुर थाना में तैनात था। जेल से छूटकर आने के बाद उसकी पोस्टिंग काजीमोहम्मदपुर थाना में हुई थी।

इस दौरान विभागीय कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के जांच अधिकारी तत्कालीन DSP पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद की रिपोर्ट के आधार पर ASI केके सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। IG ने इसकी पुष्टि की।

10 हजार घूस लेने का था आरोप

सवा चार साल पहले 2017 में मीनापुर थाने में कृष्ण कुमार सिंह तैनात थे। इसी क्रम में विजिलेंस ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस थाने में जमादार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपित जमादार फिर से जिला बल में योगदान दिया। इसके बाद वर्तमान में वह काजीमोहम्मदपुर थाने में तैनात था। दूसरी ओर उसके उपर लगे आरोप की जांच चल रही थी।

पुलिस नियमावली के अनुसार बर्खास्तगी

IG ने सेवा बर्खास्तगी वाले आदेश में ये भी जिक्र किया है की इनकी कार्यशैली अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता से भरपूर रही है। इसके अलावा इनपर जो आरोप लगे थे। वे भी जांच रिपोर्ट में सही पाए गए। जिसके आधार पर पुलिस नियमावली के अनुसार इन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाता है।

मीनापुर थाना क्षेत्र के मेथनापुर के प्रमोद सहनी ने ASI के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था की एक केस में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 10 हज़ार घुस की मांग की जा रही है। निगरानी में मामला दर्ज कर पहले जांच किया। इसके बाद रंगेहाथ घुस लेते हुए ASI को दबोच कर जेल भेज दिया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link