लालू परिवार में किश्चयन दुल्हन आने की चर्चा: तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी सगाई; परिवार और पार्टी के खास लोग ही होंगे शामिल

0
60


पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा और इसमें परिवार व पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। यह भी चर्चा है कि उनकी होने वाली दुल्हन ईसाई फैमली से हैं। हालांकि, अभी इन सब की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लालू प्रसाद लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वे चाहते हैं कि तेजस्वी के हाथ जल्द से जल्द पीले हों और परिवार में खुशियां हों। इसकी चर्चा जोरों से है कि तेजस्वी की सगाई तय होने वाली है। इसके लिए लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। सगाई की रस्म दिल्ली में ही निभाई जाएगी। शादी कहां फाइनल हो रही है इसको लेकर एक साथ कई तरह की चर्चा चल रही है।

तेजस्वी यादव की पसंद पर शादी तय हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की होनेवाली सगाई पर RJD से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी के मामले को लालू परिवार काफी गोपनीय रखे हुए है।

9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। बाकी सभी की शादी लालू प्रसाद ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान उपचुनाव का इंतजार किया जा रहा था कि ये सीटें RJD जीतती है तो सरकार बनाने की कवायद RJD तेज करती। लेकिन, दोनों सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर दूर चली गई है। इसलिए अब लालू प्रसाद चाहते हैं कि तेजस्वी की शादी जल्द से जल्द हो जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link