Home Bihar लॉकडाउन में बच्चों का स्मॉर्ट क्लास: मिडिल स्कूल के बच्चों की भी दूरदर्शन पर पढ़ाई शुरु, सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच डीडी बिहार पर क्लास

लॉकडाउन में बच्चों का स्मॉर्ट क्लास: मिडिल स्कूल के बच्चों की भी दूरदर्शन पर पढ़ाई शुरु, सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच डीडी बिहार पर क्लास

0
लॉकडाउन में बच्चों का स्मॉर्ट क्लास: मिडिल स्कूल के बच्चों की भी दूरदर्शन पर पढ़ाई शुरु, सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच डीडी बिहार पर क्लास

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सांकेतिक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

सांकेतिक तस्वीर।

अब दूरदर्शन पर मिडिल स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों की भी पढ़ाई शुरू हो गई। डीडी बिहार पर बच्चे सुबह-सवेरे 9 बजे से 10 बजे तक क्लास कर सकते हैं। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की क्लास होगी। बच्चे इसमें यह भी सीखेंगे कि कोरोना से बचाव के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। मिडिल स्कूल के बच्चों की क्लासेज ‘ मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत हो रही है।

यूनिसेफ की मदद से चल रहा है क्लास
इससे पहले शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक बच्चों की क्लास 10 मई से ही ले रहा है। बच्चों की ये क्लासेज बिहार शिक्षा परियोजना, यूनिसेफ की मदद से चला रहा है। पिछले साल जब कोरोना की वजह से राज्य भर में लॉकडाउन लगाना पड़ा था, उस समय भी शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन पर यूनिसेफ से मदद लेते हुए क्लास चलाया था।

कहां किस नंबर पर है डीडी बिहार

  • डिश टीवी- 1565
  • टाटी स्काई- 1196
  • एयरटेल- 669
  • डीडी फ्री डिश- 70
  • वीडियोकॉन- 864
  • रिलायंस डिजिटल- 423

लॉकडाउन बढ़ा तो प्राइमरी स्कूल के बच्चों की क्लास भी चलेगी

अब तक शिक्षा विभाग, डीडी बिहार पर 9 से 12 और उसके बाद 6 से 8 तक के क्लासेज चला रहा है। कोरोना की स्थिति ज्यादा दिनों तक रही और लॉक डाउन बढ़ाना पड़ गया था तो प्राइमरी स्कूलों के लिए भी क्लास डीडी बिहार पर शुरू होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link