Home Bihar लड़की से छेड़खानी को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 घायल: पटना में मनचलों की तलाश कर रहे लड़की के परिजनों ने की फायरिंग, अस्पतल में भर्ती हैं सभी

लड़की से छेड़खानी को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 घायल: पटना में मनचलों की तलाश कर रहे लड़की के परिजनों ने की फायरिंग, अस्पतल में भर्ती हैं सभी

0
लड़की से छेड़खानी को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 घायल: पटना में मनचलों की तलाश कर रहे लड़की के परिजनों ने की फायरिंग, अस्पतल में भर्ती हैं सभी

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
घायल का इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar

घायल का इलाज चल रहा है।

पटना में लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर रविवार की रात जमकर गोलीबारी हुई। इसमें महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मनेर के छितनामां पुल के नजदीक रविवार की रात लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इसे लेकर एक पक्ष ने जमकर गोलीबारी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बंटी राय के परिवार की महिला रविवार की रात छितनामा से गुजर रहे थी। इसी क्रम में पुल के नजदीक कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। किसी तरह वह लड़की अपने घर पहुंचे और इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आग बबूला हो उठे। लड़की के परिवार के कुछ लोग मनचलों को सबक सिखाने की नियत से उसे खोजने लगे।

इस बीच मनचलों को खोज रहे दबंगों (लड़की के परिजन) ने पुल के नजदीक पहुंचकर जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में कलावती देवी, रवि पासवान, मुन्ना राय सहित 6 लोग घायल हो गए। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर गोलीबारी की सूचना मिली है। मामले में बंटी राय के तरफ से लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने गोलीबारी करने के आरोप में गांव के चुन्नी राय 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link