शेखपुरा32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल का इलाज करते डॉक्टर।
शेखपुरा में सोमवार रात अनाज खरीद कर घर लौट रहे एक साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित बाइक ने रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो (41 वर्ष) के रूप में की गई। घटना में घायल युवक को बेहोशी की अवस्था में चेवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण बेहोशी की अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि युवक अनाज, गल्ला खरीद वाले एक गोला में पोलदार के रूप में मजदूरी करता था। मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में सामने से आ रहे बाइक ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। बेहोश मजदूर का इलाज चल रहा है। जबकि घटना में शामिल युवक बाइक लेकर निकल भागने में सफल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही।