Home Bihar ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला: जमुई में ससुराल वाले मांग रहें थे 5 लाख, गंभीर हालत में महिला PMCH  रेफर

ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला: जमुई में ससुराल वाले मांग रहें थे 5 लाख, गंभीर हालत में महिला PMCH  रेफर

0
ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला: जमुई में ससुराल वाले मांग रहें थे 5 लाख, गंभीर हालत में महिला PMCH  रेफर

[ad_1]

जमुई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जमुई चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर इलाके में पांच लाख रूपए दहेज में नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायल महिला की पहचान लखीसराय जिले 22 वर्षीय नीतू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि लखीसराय निवासी नीतू की शादी 23 अप्रैल 2021 को जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत इस्लाम नगर निवासी जगन्नाथ रजक का पुत्र अमित राज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में 5 लाख रूपए की मांग की जाने लगी। नीतू के पिता गरीब होने के कारण जब वह दहेज की राशि नहीं दे पाया तो नीतू के ससुराल वाले सास, ससुर, ननद और पति लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

मंगलवार को भी सभी मिलकर उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद घायल की मां और पिता उसके ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां नीतू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल के पिता ने कहा कि दहेज के लिए नीतू के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित पिता ने कहा कि फिलहाल वह अपनी बेटी का इलाज करवा रहा है।

फोन पर उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। लेकिन अभी लिखित आवेदन नहीं दिया है। इलाज के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इधर घटना की जानकारी के बाद चन्द्रदीप थाने थानाध्यक्ष मो. हलीम ने बताया कि आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link