सांसद के आवास पर लगे नेम प्लेट बोर्ड को तोड़ा: सांसद वीणा देवी के पुत्र के साथ भी की बदसलूकी, मानसिक रूप से बताया जा रहा बीमार; निजी मुचलके पर छोड़ा

0
80


मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद वीणा देवी।

लोजपा संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सह वैशाली सांसद वीणा देवी के भगवानपुर कृष्णापुरी स्थित निजी आवास पर लगे नेम प्लेट व बोर्ड को एक युवक ने तोड़ दिया। वह जमकर हंगामा करने लगा। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। सांसद के पुत्र को भी आरोपी ने मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज की। मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद के सुरक्षा गार्ड सहित अन्य लोगों ने आरोपित युवक को दबोच लिया।

बताया जाता है कि पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी हल्की पिटाई भी कर दी। सांसद के कर्मचारी अभय कुमार ने घटना की जानकारी सदर थानेदार को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में लिया। इस संबंध में कर्मचारी अभय कुमार ने FIR दर्ज कराया है। इधर, प्रभारी थानेदार राकेश कुमार राजेश ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है। उसके पकड़े जाने की सूचना पर परिजन आये थे। उनलोगों ने इलाज़ का कागज़ दिखाया। इसके बाद निजी मुचलके पर उसे छोड़ दिया गया। इससे वरीय अधिकारियों और सांसद के कर्मचारी को अवगत करा दिया गया है।

बताया जा रहा है की युवक आवास के बाहर आकर हंगामा करने लगा था। इसके बाद ईंट-पत्थर से मारकर नेम प्लेट और बोर्ड तोड़ दिया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों के साथ भी वह बदसलूकी करने लगा था। हालांकि, सुरक्षा गार्डों ने मिलकर उसे काबू में किया।

खबरें और भी हैं…



Source link