Home Bihar सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर हादसा, एक की मौत: स्कार्पियो से हुई 2 बाइकों की टक्कर, सवार थे 5 लोग, 4 अन्य घायल

सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर हादसा, एक की मौत: स्कार्पियो से हुई 2 बाइकों की टक्कर, सवार थे 5 लोग, 4 अन्य घायल

0
सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर हादसा, एक की मौत: स्कार्पियो से हुई 2 बाइकों की टक्कर, सवार थे 5 लोग, 4 अन्य घायल

[ad_1]

सासाराम (रोहतास)3 घंटे पहले

जिले के सदर प्रखण्ड के सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर सोमवार रात सड़क दुर्घटना में पांच बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उचितपुर गांव के चार युवक समेत पांच लोग दो बाइकों पर सवार हो पने गांव लौट रहे थे।

सासाराम शहर से बाहर निकल बाइक तेज गति से चला रहे थे। इस क्रम बैजला प्रट्रोल पंप के सामने दोनों बाइके पहुंची तभी एक स्कार्पियो तेल लेकर तेज गति से निकला। बताते हैं कि सामने से आ रहे ट्रक से बचते-बचते दोनों बाइक स्कार्पियो की चपेट में आ गई। जिससे सभी बाइक सवार बुरी तरह घायल हो सड़क पर गिर गए। जुटे लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। सभी घायलों को उदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक छोटू कुमार उचितपुर गांव का बताया जाता है। जबकि गंभीर रूप से तीन घायल राजतीलक, तस्लीम एवं सीकू भी उचितपुर गांव के ही हैं। जबकि एक अन्य अंशु सलेमपुर गांव का बताया जाता है। गांव नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेफर होने के बाद परिजन सभी घायलों को ले बनारस रवाना हुए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link