![साहिबगंज में विस्फोटक लदा वाहन जब्त: काटरगंज मोड़ पर 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ, अवैध पत्थर खदान में सप्लाई की आशंका साहिबगंज में विस्फोटक लदा वाहन जब्त: काटरगंज मोड़ पर 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ, अवैध पत्थर खदान में सप्लाई की आशंका](https://biharhour.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/08/sahebganj-8-march-3_1646727992.jpg)
[ad_1]
साहिबगंजएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![जब्त किया गया वाहन। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/08/sahebganj-8-march-3_1646727992.jpg)
जब्त किया गया वाहन।
साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काटरगंज मोड़ से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक विस्फोटक लदा वाहन जब्त किया है। वाहन बिहार के शेखपुरा से आ रहा था। इसे तालझारी पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था। पुलिस ने पहले ही इसे पकड़ लिया। वाहन के चालक जमशेद व खलासी मिस्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों साहिबगंज के छोटी कोदरजन्ना के रहने वाले हैं।
जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंगलवार की सुबह भारी मात्रा में विस्फोटक लदा वाहन गुजरने वाला है। इसको देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई थी। जांच में बिहार नंबर का एक वाहन आते हुए दिखा। पुलिस की टीम ने इसे रोककर जांच की। वाहन में विस्फोटक लदा हुआ था। इसे वाहन सहित जब्त कर लिया गया है। बताया कि चालक व खलासी से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार वाहन को राजीव नामक व्यक्ति के पास पहुंचाया जाना था।
![पकड़े गए युवक।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/08/sahebganj-8-march-2_1646728017.jpg)
पकड़े गए युवक।
जिले में कई अवैध पत्थर खदान संचालित हो रही हैं। पुलिस को शक है कि इसमें इस्तेमाल होने के लिए अवैध रूप से यह विस्फोटक लाए जा रहे थे। अधिकतर मामलों में अधिकृत व्यक्ति के नाम पर विस्फोटक मंगाया जाता है। इसके बाद इसे अवैध खनन करने वालों के हाथ बेच दिया जाता है। पिछले दिनों बिहार के भागलपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट का घटना से पुलिस अलर्ट पर है।
[ad_2]
Source link