Home Bihar सीतामढ़ी में बच्चा चोर का आरोपी गिरफ्तार: मां ने लगाया था बच्चे के चोरी का आरोप, पूछताछ जारी

सीतामढ़ी में बच्चा चोर का आरोपी गिरफ्तार: मां ने लगाया था बच्चे के चोरी का आरोप, पूछताछ जारी

0
सीतामढ़ी में बच्चा चोर का आरोपी गिरफ्तार: मां ने लगाया था बच्चे के चोरी का आरोप, पूछताछ जारी

[ad_1]

सीतामढ़ी3 घंटे पहले

सीतामढ़ी में बच्चा चोर का आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया पंचायत का है। जहां बच्चा चोरी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नागे राय के 30वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है।

स्थानीय लोग और बच्चे की मां का आरोप है की गिरफ्तार युवक उसके बच्चे को चॉकलेट के बहाने चोरी करके ले जा रहा था। हालांकि कुछ लोग आरोपी युवक के पक्ष में आ गए और उसे बचाने को कोशिश की। जबकि बच्चे के परिजनों के पक्ष में कुछ लोग उसकी पिटाई करने दौड़े। हालांकि कुछ लोगों के द्वारा उसे एक घर में बंद कर दिया गया। उक्त घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। चारो तरफ शोर मच गया और लोग उसे बच्चा चोर समझकर मारने के लिए दौड़े। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर बाजपट्टी थाना पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। इसके अलावा बाजपट्टी अंचलाधिकारी भोगेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद लोगों को समझा बुझाकर आरोप युवक को गिरफ्तार थाने ले आई। इस संबंध में सीओ ने बताया की सूचना पर पुलिस युवक को गिरफ्तार थाने लाई गई। जिससे पूछताछ किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link