अरवल में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत: खेत की तरफ जा रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

0
67


अरवलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महिला की शव।

अरवल जिले के महमदपुर सड़क पर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कलेर थाना क्षेत्र के अगानुर गांव निवासी राम दुलारी देवी के रूप में किया गया है। महिला धान काटने के लिए अपने खेत पर जा रही थी। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया और महिला सड़क पर गिर गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उस महिला को कलेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अरवल सदर अस्पताल में भेजा गया है।

वहीं, डॉक्टर की लापरवाही के कारण कई घंटों से महिला की शव सदर अस्पताल पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है घटना को अंजाम देने वाले वाहन एवं वाहन चालक जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से इस घटना को जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना को अंजाम किसने दिया है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और उसके परिवार जनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह महिला खेती-बाड़ी के कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसलिए सरकार को उसके परिवार जनों को मुआवजा देना चाहिए जिससे इस परिवार का भरण पोषण हो सके।

खबरें और भी हैं…



Source link