Home Bihar आरा में अज्ञात वाहन ने छात्र को मारी ठोकर: स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा में अज्ञात वाहन ने छात्र को मारी ठोकर: स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

0
आरा में अज्ञात वाहन ने छात्र को मारी ठोकर: स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

[ad_1]

आराएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
रोते-बिलखते मृतक छात्र के परिजन। - Dainik Bhaskar

रोते-बिलखते मृतक छात्र के परिजन।

आरा-पटना स्टेट हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत किशोर कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव निवासी साबिर उल्लाह का 14 वर्षीय पुत्र फरहान आलम है। वह आठवी कक्षा का छात्र था।

इधर मृत किशोर के पिता साबिर उल्लाह ने बताया कि वह आज सुबह साइकिल से स्कूल पढ़ने गया था। जब वह दोपहर में वापस साइकिल से घर लौट रहा था। उसी बीच कोइलवर मोड़ के समय विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बावजूद इसके परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आये। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.जितेंद्र कुमार ने उसे देख मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृत किशोर के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link