इमारत-ए-शरिया के नाजिम पर संगीन आरोप: 22 अप्रैल 2020 को जबरदस्ती-छेड़खानी का आरोप लगा महिला ने 11 महीने बाद कराई FIR

0
218


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar News; Woman Files FIR Against Emarat e Sharia Phulwari Sharif Patna Official For Misbehaving

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • महिला थाना की प्रभारी थानेदार खुद कर रही हैं मामले की जांच

फुलवारी शरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया के नाजिम मौलाना मो. शिब्ली के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगा है। एक महिला ने इनपर छेड़खानी और जबरदस्ती करने का संगीन आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पटना के महिला थाना से की गई है। पीड़िता के बयान पर नाजिम के खिलाफ IPC की धारा 354(B) के तहत FIR नंबर 34/2021 दर्ज की गई है। लिखित कंप्लेन के अनुसार छेड़खानी और जबरदस्ती करने का यह मामला अब से ठीक 11 महीने पहले का है। पूरा मामला पिछले साल लॉकडाउन के दौरान का है।

बच्चों को बाहर कर कमरा कर लिया था बंद
महिला का आरोप है कि उसने मौलाना मो. शिब्ली से काम के लिए बात की थी। काम के नाम पर ही पिछले साल 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे के करीब अपने बच्चों के साथ करबला के पास स्थित मौलाना के घर गई थी। उस वक्त मौलाना अपने घर में अकेले थे। महिला का आरोप है कि मौलाना ने कमरे से बच्चों को बाहर कर दिया और गेट बंद कर लिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की गई। वो काफी देर तक बख्श देने की गुहार लगाती रही। लेकिन, उसे छोड़ा नहीं गया। इसके बाद किसी तरह से महिला वहां से भाग पाई।

सवाल…अब क्यों हुआ FIR?
पीड़िता ने अपने कंप्लेन में लिखा है कि मौलाना और उनके लोग उसे कॉल करते थे। घर पर पहुंचकर डराते-धमकाते थे। खामोश रहने को कह रहे थे। इसलिए वो अब तक चुप रही। बावजूद इसके सवाल उठ रहा है कि अब तक वो चुप क्यों रही? पुलिस के पास पहले क्यों नहीं आई? जो FIR उसने अब दर्ज कराई, इसे पहले भी करा सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस मामले की जांच पटना के महिला थाना की प्रभारी थानेदार कुमारी अंचला खुद कर रही हैं। इस केस की असलियत क्या है, इसका खुलासा अब पुलिस की जांच में ही हो पाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link