औरंगाबाद में टक्कर-कार में टक्कर, 3 की मौत: अरवल से आ रहे थे कार सवार 4 लोग, हाईवे पर हादसा; पैक्स अध्यक्ष की हालत गंभीर

0
68


औरंगाबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

औरंगाबाद में NH 139 पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। सोमवार की सुबह कार सवार 4 लोग अरवल से औरंगाबाद जा रहे थे, तभी ऊब गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत गंभीर है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव निकालने की कोशिश में जुटी है। हाईवे पर जाम लग गया है। गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ओबरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार और दो उनके स्कूल के शिक्षक हैं। वहीं डीहरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की हालत गंभीर है।

इसी ट्रक से हुई थी टक्कर।

इसी ट्रक से हुई थी टक्कर।

स्थानीय लोगों के अनुसार पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह अपने साले दीपक एवं स्कूल के दो शिक्षक के साथ अरवल से औरंगाबाद आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी भरूब भट्ठी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link