औरंगाबाद में दबंगों ने घर फूंका, बाल-बाल बचे लोग: नक्सल प्रभावित इलाके की घटना, गृहस्वामी बोले- घर में खाना खा रहे थे, तभी दबंगों ने घर फूंका

0
57


औरंगाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगलगी में पूरा घर जलकर राख हुआ।

औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र देव और कुटुम्बा प्रखंड में मंगलवार को कुटुम्बा प्रखंड के बर्मा पंचायत के ढीबर गांव में अज्ञात लोगों ने महादलित परिवार का घर फूंक दिया। इस दौरान बाल-बाल लोग बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कुटुम्बा थानाध्यक्ष, फायर ब्रिगेड की टीम और अपने दल बल के साथ पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुटुंबा प्रखंड के ढीबर गांव के महादलित बस्ती निवासी लखन पासवान के घर को लोगों ने जला दिया। लखन पासवान ने बताया कि हम सभी घर में खाना खा रहे थे, तभी अचानक घर का छत धू- धू कर जल उठा, जब तक समझते तब तक आग तेजी से फैल गया था और सारा घर जल गया। इसके पीछे मेरे पड़ोसी का हाथ है क्योंकि मोटर को लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था। किसने आग लगाई इसका कोई जानकारी नहीं है।

सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि इस मामले कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी एंगल पर ध्यान देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। इसके पीछे चुनावी रंजिश का मामला भी सामने आ रही है, जहां दबंगो ने अपने पक्ष में वोट न देने की बात कहने पर घर जलाने दी है।हालांकि, एसडीपीओ औरंगाबाद ने इसे खारिज कर दिया है ।

खबरें और भी हैं…



Source link