Home Bihar औरंगाबाद में 33 बाल कैदी फरार: खाना मिलने में देरी के बाद जमकर किया बवाल; तोड़फोड़ कर 2 सुरक्षाकर्मी को भी किया घायल

औरंगाबाद में 33 बाल कैदी फरार: खाना मिलने में देरी के बाद जमकर किया बवाल; तोड़फोड़ कर 2 सुरक्षाकर्मी को भी किया घायल

0
औरंगाबाद में 33 बाल कैदी फरार: खाना मिलने में देरी के बाद जमकर किया बवाल; तोड़फोड़ कर 2 सुरक्षाकर्मी को भी किया घायल

[ad_1]

औरंगाबाद34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्लेस ऑफ सेफ्टी। यंहीं से बाल कैदी फरार हो गए हैं। - Dainik Bhaskar

प्लेस ऑफ सेफ्टी। यंहीं से बाल कैदी फरार हो गए हैं।

औरंगाबाद में खाना मिलने में देरी होने पर बाल कैदियों ने शनिवार को जमकर बवाल किया। गेट तोड़कर 33 बाल कैदी प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार हो गए। हालांकि, अब तक इनमें से 15 कैदियों के वापस पकड़े जाने की सूचना है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडी में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का है।

सूचना पर SP और DM ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल फरार बाल कैदियों के बारे में अफसर कुछ नहीं बता रहे हैं। बताया जाता है कि सुबह से परिसर का माहौल तनावपूर्ण था। बाल कैदियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी पर भी पथराव किया। इसमें पुलिस जवानों को चोटें आई हैं।

कुछ दिनों से बात-बात पर कर रहे थे हंगामा: प्रभारी सुपरिन्टेंडेंट

प्रभारी सुपरिन्टेंडेंट विक्रमादित्य पाल ने बताया कि बच्चे पिछले कुछ दिनों से बात-बात पर हंगामा कर रहे थे। सुबह खाना देने में थोड़ी देरी हो गई। इसके बाद कुछ सीनियर कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्हें देखकर जूनियर कैदियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। बाल कैदियों ने सारी कुर्सियां तोड़ दीं। बच्चे इतने उग्र हो गए कि मेन गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे बाहर निकल गए। इस दौरान बाल कैदियों ने बाहर का बिजली मीटर और पौधरोपण के लिए बने गैबियन को भी तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने परिसर में रखे जेनरेटर को भी पलट दिया।

बाल कैदियों ने हंगामे के बाद कुर्सी तोड़ दी।

बाल कैदियों ने हंगामे के बाद कुर्सी तोड़ दी।

घायल सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती

बाल कैदियों के इस हंगामे में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें गृह पिता सुनील कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। सदर SDM विजयंत और सदर SDPO गौतम शरण ओमी ने बाल कैदियों को समझा-बुझाकर खाना खिलाया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link