Home Bihar कंटेनमेंट जोन बना तिलकामांझी का इलाका: एक परिवार में 85 वर्षीय महिला निगेटिव मिली, कम उम्र वाले सात लोग हो गए पॉजिटिव

कंटेनमेंट जोन बना तिलकामांझी का इलाका: एक परिवार में 85 वर्षीय महिला निगेटिव मिली, कम उम्र वाले सात लोग हो गए पॉजिटिव

0
कंटेनमेंट जोन बना तिलकामांझी का इलाका: एक परिवार में 85 वर्षीय महिला निगेटिव मिली, कम उम्र वाले सात लोग हो गए पॉजिटिव

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भागलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तिलकामांझी का शीतला स्थान रोड इलाका बना कंटेनमेंट जोन। - Dainik Bhaskar

तिलकामांझी का शीतला स्थान रोड इलाका बना कंटेनमेंट जोन।

भागलपुर के तिलकामांझी का शीतला स्थान रोड इलाका अब कंटेनमेंट जोन बन गया है। इस इलाके के एक संयुक्त परिवार में सात लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पुलिस ने इलाके की दुकानों को बंद करा दिया है। इसमें पॉजिटिव पाए गए परिवार की दुकान भी शामिल है। इस व्यवसायी परिवार के मकान में किराए पर कई और दुकानें भी चल रही थीं, उन्हें भी बंद करा दिया गया है। परिवार का कहना है कि हमें कोई स्वास्थ्य सुविधा तो नहीं मिली, न ही विभाग से कोई घर-दूकान को सैनिटाइज करने आया। लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानों को बंद करा दिया।

परिवार में 85 वर्षीय महिला निगेटिव, कम उम्र वाले सात लोग हो गए पॉजिटिव

इस संयुक्त परिवार के एक सदस्य गुड़गांव में रहते हैं। लॉकडाउन में अपने घर भागलपुर आ गए थे लेकिन अब कंपनी ने वापस बुला लिया। यात्रा के लिए जरूरी कोरोना टेस्ट कराने गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उन्होंने अपनी 36 वर्षीय पत्नी, करीब 60 वर्षीय माता और 70 वर्षीय पिता का टेस्ट कराया। सभी का सैंपल 15 मार्च को लिया गया था, जो पॉजिटिव आ गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कोरोना टेस्ट कराया। बुधवार को 20 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें तीन और पॉजिटिव पाए गए। इनमें 55 व 45 वर्षीय पुरुष और 44 वर्षीय महिला शामिल हैं। इस परिवार की 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला सदस्य का भी सैंपल लिया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार के किसी भी सदस्य में कोई लक्षण नहीं हैं। सभी खुद को सामान्य बता रहे हैं।

दो टीके लगवा चुके अस्पताल कर्मी भी हैं पॉजिटिव

भागलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है। बुधवार को ही किये गए टेस्ट में वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले सदर अस्पताल के एक 56 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को शहर में 12 पॉजिटिव मरीज मिले थे। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने कहा है कि हमलोग लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ा रहे हैं। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का टीका लेने के बाद मास्क लगाना व बार-बार हाथ धोना जरूरी है, क्योंकि टीका लेने के बाद भी कोरोना हो सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link