खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर किसान की हत्या: अपराधियों ने ताबातोड़ दागी तीन गोलिया, अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत

0
61
खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर किसान की हत्या: अपराधियों ने ताबातोड़ दागी तीन गोलिया, अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत


खगड़िया25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर किसान की हत्या।

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग में शनिवार देर रात एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना रात 10.30 की बताई जा रही। मृतक की पहचान डुमरिया बुजुर्ग निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई।

मृतक किसान खाना खाकर अपने बथान पर थे, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी। जिसमें उनकी जान चली गई। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। मौके पर परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया गया है।

पहले से चल रहा था भूमि विवाद

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मृतक किसान का जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा था। शनिवार को भी मृतक के साथ इस मामले में झड़प हुई थी। लोगों के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते हैं तबतक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। मामले में परबत्ता थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link