Home Bihar खगड़िया में घर से बाहर निकलते ही युवक की मौत: ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान गई जान

खगड़िया में घर से बाहर निकलते ही युवक की मौत: ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान गई जान

0
खगड़िया में घर से बाहर निकलते ही युवक की मौत: ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान गई जान

[ad_1]

खगड़िया42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल का निजी क्लिनिक में किया जा रहा इलाज। - Dainik Bhaskar

घायल का निजी क्लिनिक में किया जा रहा इलाज।

खगड़िया में बुधवार अहले सुबह सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बेगूसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक युवक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी राम प्रकाश यादव के पुत्र राहुल कुमार (36) के रूप में हुई है। जबकि उसी गांव के सदानंद यादव का पुत्र राकेश कुमार (38) वर्ष का इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। उसकी स्थिति भी चिंताजनक हुई बनी हुई है। इधर युवक की मौत के बाद परिवार जनों में कोहराम मचा है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को मृतक युवक और घायल युवक परबत्ता गोगरी पथ के शेरगढ़ गांव से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान बघवा चौक के पास आगवानी की तरफ से आ रहे ऑटो चालक ने उसको जोड़दार टक्कर मार दिया। जिसके बाद दोनों को परिजन द्वारा इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया था।

बता दें कि मृतक राहुल कुमार शादी सुदा था। जिनके तीन नाबालिग बच्चे हैं। इधर, पति की मौत के बाद बेसुध उनकी पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घरवालों ने बताया कि मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिसके जाने के बाद पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गये।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link